लोकतंत्र सेनानियों ने मनाया संविधान गौरव दिवस
<p>इंदौर। लोकतंत्र सेनानी संघ इंदौर द्वारा छावनी स्थित व्यापारिक सहकारी बैंक सभागृह में संविधान गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा "आदित्य" ने की। अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, जिला महामंत्री गोपालदास अग्रवाल, उपाध्यक्ष ओम वर्मा, गंगाराम चौधरी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा "आदित्य" ने कहा कि देश का संविधान देश के लोकतंत्र और संस्कृति की आत्मा है। संविधान की रक्षा के लिए सेनानीगण ने बेहिसाब अत्याचार सहन किये और बिना कसूर कारावास भोगा। हम कांग्रेस जैसे दलों की अपवित्र कोशिशों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे। साथ ही मीसाबंदियों की अगली पीढ़ी के युवा वर्ग को लोकतंत्र प्रहरी के रूप में प्रशिक्षित कर योद्धाओं का निर्माण कर रहें हैं जो हमारे लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम में अतिथियों ने भी लोकतंत्र सेनानियों को संविधान के महत्व के प्रति जागरूक किया और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Moon of Muharram was not seen

ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
