ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को
<p>इंदौर। फ़िज़ूलखर्ची को रोकने और सामाजिक सुधार के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा कल 8 दिसम्बर को शाम 5 बजे से निशुल्क इज्तेमाई शादी सम्मेलन होगा। चंदन नगर धार रोड़ स्थित उजगरसिंह मैदान पर इज्तेमाई शादी में 16 जोड़ों के सामूहिक निकाह सादगी के साथ होंगे। ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप के अध्यक्ष मुदस्सिर नागौरी ने बताया कि समाजजनों के परस्पर सहयोग से ये तेरहवीं इज्तेमाई शादी सम्मेलन है। जिसमें ज़रूरतमन्द लड़कियों की शादी निःशुल्क की जाती है। इस मौके पर समाजजनों को फ़िज़ूल ख़र्ची को रोकने का संकल्प दिलाया जाएगा। सभी जोड़ों को कमेटी की तरफ से उपहार स्वरूप क़ुरआन शरीफ और घर-गृहस्थी का तक़रीबन सभी जरूरी सामान दिया जाएगा। कमेटी की तरफ से दूल्हा-दुल्हन के साथ आये मेहमानों के खाने (भोजन) की दावत भी रहेगी। गौरतलब रहे ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप ने कोरोना काल मे भी ज़रूरतमन्द लोगों की मदद की। इसके अलावा हर महीने गरीबो के घर तक राशन पहुंचाते हैं। ख़िदमत के कामों में भी यह ग्रुप आगे रहता है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर भी नियमित रूप से देशप्रेम का आयोजन करते हैं।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Moon of Muharram was not seen

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

फिर बढ़ी हज खर्च की पहली किस्त जमा करने की तारीख
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
