मंसूरी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह 3 नवम्बर को इंदौर में
<p>इंदौर। शिक्षा,स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर मंसूरी समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का समारोहपूर्वक सम्मान किया जाएगा। मंसूरी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शरीफ मंसूरी की अध्यक्षता में 3 नवंबर रविवार को इंदौर के अभिनव कला समाज गांधी हाल पर समाज के उच्च शिक्षित,, उच्च प्रतिभा रखने वाले बच्चों को सम्मानित करेगा। मंसूरी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष अमीन मंसूरी और सचिव राशिद मंसूरी ने बताया कि समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं समाज में उच्च प्रतिभा रखने वाले तक़रीबन 60 बच्चों को मंसूरी एजूकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शील्ड और सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया जायेगा। सम्मान समारोह में बतौर मेहमान शहर की सामाजिक व राजनीतिक शख्सियतें शिरकत करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का मनोबल बढाना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूक करना ताकि समाज सभ्य और संगठित हो कर देश प्रदेश में नाम रोशन कर सके। सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक शरीफ मंसूरी की अध्यक्षता में सिलावटपुरा पर रखी गयी। जिसमें उपाध्यक्ष अमीन मंसूरी, सचिवराशिद मंसूरी, जुबेर मंसूरी (आरके क्रेन), मुबारिक मंसूरी, जमील मंसूरी, शकील मंसूरी, एडवोकेट इम्तियाज मंसूरी,अल्ताफ मंसूरी सर, महबूब मंसूरी, जुबेर मंसूरी (बांक वाले),अशरफ मंसूरी, हनीफ खुजनेरी, अजमेरी भाई खजराना, मुर्तुजा मंसूरी, तजदीद साकी, हाजी रिज़वान खिलजी, वकील भाई बिजलपुर, शब्बीर मंसूरी आदि मौजूद थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Moon of Muharram was not seen

ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 66 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 63 Views
