मरहूम यासीन पटेल की याद में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 अक्टूबर को

📅 17-10-2024 04:35 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
मध्य प्रदेश

<p>इंदौर। आर्थिक रूप से कमज़ोर, गरीब व ज़रूरतमंद बेटा-बेटी की शादी में आसानी के मक़सद से खजराना नायता पटेल समाज के बड़े समाजसेवी रहे मरहूम यासीन पटेल उस्ताद मीठा सेठजी की बरसी पर 11 जोड़ों के घर बसाए जाएंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में भोपाल, सोनकच्छ, देवास सहित इंदौर के कुल 11 जोड़ों की शादी शरीयत के दायरे में होगी। मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र हार्डिया होंगे। आयोजक इस्लाम पटेल सेठ और तैय्यब पटेल उस्ताद ने बताया खजराना स्थित रॉयल गार्डन पर समाजसेवी मरहूम यासीन उस्ताद की याद में आयोजित सामूहिक शादी सम्मेलन में सभी जोड़ों को पवित्र क़ुरआन शरीफ और घर गृहस्थी का ज़रूरी सामान बतौर तोहफा दिया जाएगा। तैय्यब पटेल ने कहा कि किसी भी गरीब परिवार के लिये अपनी बेटी का विवाह करना बहुत चुनौती से भरा होता है। मरहूम यासीन पटेल गरीबों के हित के बारे में बहुत सोचते थे। इसलिए उनसे प्रेरणा लेकर हमने गरीब परिवार सहित अन्य जरूरतमंद लोगों की शादी की चिंता को दूर करने का बीड़ा उठाया और इसी मक़सद से पिछले तीन वर्षों से सामूहिक शादी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
त

ताहिर सिद्दीक़ी

📍 Faizabad

📰 129 Posts👁 6 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Moon of Muharram was not seen

ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 66 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 63 Views

WA