हज कमेटी के कुर्रा में मध्यप्रदेश के 7,107 हज यात्रियों हुआ चयन
<p>इंदौर। हज-2025 के लिए हज पर जाने वाले हजयात्रियों के लिए सेंट्रल हज कमेटी मुंबई में कंप्यूटराइज्ड कुरआ निकाला गया। मध्यप्रदेश हज कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी और इंदौर जिला हज कमेटी के जिलाध्यक्ष राशिद शेख ने बताया हज 2025 के लिए मध्यप्रदेश के 9 हजार 891 हज यात्रियों को रेंडम होने वाले कुरआ में शामिल किया गया। जिसमें 7 हजार 107 बंदों का सिलेक्शन हुआ। इसके साथ 2 हजार 784 लोगों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।जिला अध्यक्ष राशिद शेख, सचिव हाजी अमान मेमन, उपाध्यक्ष सूफी आरिफ और हुसैन खान ने बताता सऊदी अरब से भारत को सवा दो लाख सीटों का कोटा मिला है, जिसमें 70 फीसदी सीटें हज कमेटी के माध्यम से और 30 फीसदी निजी टूर ऑपरेटर्स को दी जाएगी। मुंबई हज कमेटी ऑफ इंडिया के दफ्तर में किए जाने वाले कंप्यूटराइज्ड कुर्रा (लॉटरी) का लाइव प्रसारण देशभर की हज कमेटियों पर भी देखा गया। सेंट्रल हज कमेटी ने कुरआ के साथ ही पहली किश्त जमा करने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जिसके तहत आठ अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक पहली किश्त एडवांस के रूप में 1 लाख 30 हजार 300 रुपए जमा करनी पड़ेगी। इसके बाद दूसरी किश्त का शेड्यूल जारी किया जाएगा</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
Moon of Muharram was not seen

ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को

न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 66 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 63 Views
