ग़ज़ल: किस की पुर कैफ़ सी याद आती रही

ज़की तारिक़ बाराबंकवीसआदतगंज, बाराबंकी

यारो क्यूँ बेख़ुदी मुझ पे छाती रहीकिस की पुर कैफ़ सी याद आती रही

पास आई तो थी ज़िन्दगी सिर्फ़ अश्कदूर जब तक रही मुस्कुराती रही

चल पड़ी बे वफ़ाई की इक आँधी ओरप्यार के दीपकों को बुझाती रही

नाली का कीड़ा नाली में ही बस जियामख़मली फ़र्श मौत उस पे लाती रही

क्या उसे ज़ुल्म का अपने एहसास थाक्यूँ चराग़ों की लौ थरथराती रही

किस लिए कोई मंज़िल ये पाती भलाज़िन्दगी ख़ाक थी ख़ाक उड़ाती रही

देखो तो मेरे मौला की क़ुदरत ज़रातीरा बख़्ती मेरी जगमगाती रही

एक के बाद इक मसअला हो गयाज़िन्दगी बा रहा आज़माती रही

मैं ने इस के कभी नख़रे देखे नहींज़िन्दगी ख़ुद मेरे नाज़ उठाती रही

ख़ुशनुमा ख़्वाब क्या देती ज़ालिम थी वोसिर्फ़ नींदें हमारी उड़ाती रही

Comments (0)
Published By
More in this category
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views