नग़मा-ए-दीवाली
📅 31-10-2024 04:14 PM
👁 1 Readers
💬 0 Comments
🔁 0 Shares
कविता

सारे जग पर वही छा गई रौशनीराम के शह्र से जो उठी रौशनी

क्यूँ न दीवाली ये छाए माहौल परझूट पर सच की है फ़तहा की रौशनी

उन की किस किस सिफ़त का बयाँ मैं करूँराम के हर अमल से उगी रौशनी

हर तरफ़ रात में था अँधेरा बहुतजगमगाए दिये तो हुई रौशनी

क्या अजब है कि बनती रही उम्र भररौशनी तीरगी, तीरगी रौशनी

छिड़ते ही तज़किरा राम की ज़ात काहो गई कुल फ़ज़ा रौशनी रौशनी

गुज़रे बनबास की काली रातों से हमतब कहीं जा के है ये मिली रौशनी

तेरा जीवन ऐ रावण अँधेरा है बसओर मेरे राम की ज़िंदगी रौशनी

ज़की तारिक़ बाराबंकवीसआदतगंज, बाराबंकी, यूपी

Comments (0)
Published By
More in this category
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views