ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

भाजपा सरकार दलित पिछड़ों अल्पसंख्यक की विरोधी है: मोहम्मद मोहसिन

📅 23-06-2023 10:20 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
चुनावी हलचल

<p>बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी) देश और लोकतंत्र के लिये साम्प्रदायिक शक्तियां खतरा है इसी के चलते आज देश के लोकतंत्र तथा संविधान खतरे में है। भाजपा का विकास का दावा सिर्फ एक दिखावा है अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ्र अपने मन की बात कही है आवाम की पीडा का उनको एहसास नही है। पिछले 50 दिनो से मणिपुर जल रहा है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री को मणिपुर में शान्ति की नही अपनी छवि चमकाने की चिन्ता है। देश में कानून का राज रहे, आवाम का जीवन सुरक्षित रहे, किसान के घर में खुशहाली रहे, महिलाओ का मान सम्मान सुरक्षित रहे, नौजवानो की पीडा दूर हो इसके लिये 2024 के आम चुनाव में आपको एक साथ मिलकर भाजपा की अहंकारी सरकार की विदाई सुनिश्चित करना पडेगा।उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अवध प्रान्त के अध्यक्ष नकुल दुबे ने आज अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन लोकसभा बाराबंकी के में नगर पंचायत फतेहपुर, विकास खण्ड सूरतगंज के ग्राम बभनावा, मसुरिहा, ऐन्दीपुर तथा विकास खण्ड रामनगर के ग्राम तेलियानी, भिटौली, सदुल्लापुर लोधौरा में आयोजित चौपाल में व्यापक जनसम्पर्क अभियान के तहत व्यक्त किये। चौपाल की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने किया तथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा के प्रत्याशी तनुज पुनिया मौजूद थे।कांग्रेस पार्टी के बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मध्यजोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे और उपस्थित जन समुदाय का स्वागत करते हुये भाजपा सरकार को आडे हाथो लेते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अहंकारी सरकार को हटाने का मन लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी की आवाम ने ही नही पूरे देश की जनता ने मना लिया है। भाजपा और उसकी सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है इनकी हकीकत को जनता जान चुकी है। अब इनके धोखे में जनता आने वाली नही है। जनता ने समझ लिया है कि भाजपा ने सत्ता की भूख में लोकतंत्र की हत्या की है और जनता के आदेश को नकार कर 9 वर्षो में जनता की बनयाी गयी 7 राज्यो की जनता द्वारा चुनी गयी सरकारो को गिराने का पाप भाजपा ने किया है। अब जनता ने भाजपा की बिदाई्र का मन बना लिया है।कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने प्रान्तीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुये कहा कि भाजपा सरकार दलित, अल्पसंख्यक, पिछडो की विरोधी सरकार है यह सरकार जातिगत जनगणना न कराकर दलित, पिछडो आदिवासियो सेे शिक्षा और रोजगार के अवसर छीन रही है भाजपा सरकार ने सत्ता में बने रहने का हक खो दिया है इसे 2024 में हर हाल में जाना होगा।विधानसभा क्षेत्र रामनगर कि विकास खण्ड सूरतगंज रामनगर में आयोजित चौपाल में मुख्यरूप से अमरनाथ मिश्रा, शबनम वारिस, संजीव मिश्रा, रामकान्त मौर्या, राहिल खान सभासद, सुरेन्द्र वर्मा, सद्दाम हुसेन, राम प्रवेश गौतम, सौरभ पाण्डेय, लक्ष्मी चन्द्र शुक्ला, अश्वनी रावत, राममिलन विश्वकार्मा, बद्री विशाल गौतम सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेसजन तथा स्थानीय आवाम मौजूद थी।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
अ

अबु शहमा अंसारी

📍 Faizabad

📰 335 Posts👁 72 Readers📊 0.2 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए राजिक फर्शीवाला मांग रहे वोट

मोदी सरकार को अपने कर्मों का फल भोगने के लिए पांच साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा : पवन खेड़ा

म०प्र०: कांग्रेस में अफसर पटेल को मिली प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA