ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

मोदी सरकार को अपने कर्मों का फल भोगने के लिए पांच साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा : पवन खेड़ा

📅 02-09-2024 11:15 PM 👁 2 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
चुनावी हलचल

ताहिर कमाल सिद्दीकीइंदौर। जिस तरह से भाजपा सरकार कार्य कर रही है और साथी दलों में तोड़फोड़ की कोशिश कर रही है, मुझे लगता है कि मोदी सरकार को अपने कर्मों का फल भोगने के लिए पांच साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पांच साल से काफी साल पहले ही यह सरकार गिर जायेगी। आगामी चार राज्यों के चुनावों में कांग्रेस चारों स्थानों पर सरकार बनाएगी जिसके बाद राष्ट्रीय राजनीति का परिदृश्य और बदलेगा।

ये दावा कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर पवन खेड़ा ने स्टेट प्रेस क्लब,मप्र के संवाद कार्यक्रम में कही। वे भाजपा द्वारा अपने साथी दलों के सांसदों को तोड़ने की कोशिशों के सवाल पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने आज श्रीमती माधवी बुच द्वारा सेबी अध्यक्ष रहते हुए आईसीआईसीआई की दो कंपनियों से लगातार सैलरी लिए जाने का भंडाफोड़ करते हुए बैंक और सेबी दोनों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सेबी अध्यक्ष से यह भी पूछा है कि क्या ऐसी और भी कंपनियां हैं जिनसे वे लाभ ले रही हैं। रेगुलेट करने का दायित्व वाली संस्था की प्रमुख द्वारा कंपनियों से लाभ लिए जाने की गंभीर कदाचरण, हितों का टकराव और अनैतिक बताते हुए कहा कि अब भी यदि सरकार से पद से नहीं हटाया जाता तो उन्हें स्वयं पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

बुलडोज़र राज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत

कांग्रेस के मीडिया पवन खेड़ा ने खुशी करते हुए कहा इस विषय में सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं निर्णय लिया। देश में रूल ऑफ लॉ होना चाहिए, वरना पड़ोसी देश और भारत में फर्क क्या रह जायेगा। स्वतंत्र मीडिया को देश की ज़रूरत बताते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर इस दिशा में कार्य करने की बात कही।

मीडिया और विपक्ष का साथ ज़रूरी

कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा ने गोदी मीडिया को अनेक बार आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मीडिया और विपक्ष का गठजोड़ ज़रूरी है। लेकिन, हो यह रहा है कि कुछ मीडिया सिर्फ राष्ट्रीय मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए और सरकार को सवालों से बचाने के लिए निरर्थक मुद्दों पर बहस करते रहते हैं। कांग्रेस का हिन्दू हितों के प्रति जागरूक न होने का नैरेटिव से करने की कोशिश भी ऐसा ही मुद्दा है। भाजपा का एजेंडा देश का एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जब देश में 400 से ज्यादा सीटें थीं तब भी मीडिया बेखौफ सरकार के खिलाफ रिपोर्ट देता था और अन्ना हजारे जैसे लोग निडर होकर आंदोलन करते थे। ये होता है लोकतंत्र। आज मीडिया में हिम्मत नहीं है कि प्रधानमंत्री और सरकार से सवाल कर सके। आज कैग रिपोर्ट के खुलासे भी मीडिया की सुर्खियां नहीं बनते। गैर भाजपा सरकार वाले राज्यों की घटनाओं पर मीडिया बीस-बीस दिन डिबेट कराती है जबकि समान घटना भाजपा शासित राज्य में होने पर मीडिया संस्थान रस्म अदा कर चुप्पी ओढ़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा गढ़ी गई अतिमानव की छबि का देश पर तो असर हुआ ही, स्वयं मोदीजी भी इसके शिकार हो गए और स्वयं को भगवान का अवतार मानने लगे। जब घमंड इस स्तर पर चढ़ जाए तो जनता सबक सिखाती ही है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति सुधारेंगे

पवन खेड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की खराब स्थिति सुधारने के लगातार चर्चा जारी है तथा अनेक कदम उठाए जाने वाले हैं जिनका शीघ्र ही असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का नया दौर चल रहा है। कांग्रेस में देश की परिस्थितियों के प्रति लचीलापन, निरंतरता और राष्ट्रीय हित के प्रति दृढ़ता दोनों है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा जाने वालों से कांग्रेस के कमजोर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन लोगों के जाने से कांग्रेस और मजबूत हुई है।

कश्मीर चुनाव में भाजपा स्वयं सवालों के घेरे में

नेशनल कांफ्रेंस के घोषणापत्र को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस से सवाल पूछे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा स्वयं कटघरे में है क्योंकि उसने पीडीपी जैसी कश्मीर में पाकिस्तान की मुद्रा भी चलाने और विभाजनकारी एजेंडे वाली पार्टी के साथ गठबंधन भी किया और सरकार बनाई।महिला सुरक्षा पर दोहरा रवैया क्यों : देश के मीडिया, सामाजिक संगठनों और केंद्र सरकार द्वारा महिला अपराधों पर सिलेक्टिव अप्रोच पर भी उन्होंने दुख व्यक्त किया। गैर भाजपा शासित राज्यों की घटनाओं पर ही क्यों विरोध होता है ? बंगाल की घटना पर अनेक रैलियां निकालने वाली भाजपा बदलापुर, यूपी, मप्र, मणिपुर पर क्यों खामोश रहती है!

संवाद कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, सुदेश तिवारी, गौरव चतुर्वेदी, श्रीमती रचना जौहरी एवं अभिषेक बड़जात्या ने पवन खेड़ा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे एवं महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा का अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वरिष्ठ पत्रकार आलोक बाजपेयी ने किया। वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लिंबोदिया, श्रीमती मीना राणा शाह एवं सुदेश गुप्ता ने स्मृति चिन्ह एवं क्लब द्वारा प्रकाशित गांधी साहित्य भेंट किया। कार्टूनिस्ट कुमार लाहोटी ने पवन खेड़ा एवं अभय दुबे को उनके कैरीकेचर भेंट किए। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता हर्ष जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनका पुष्प हार से स्वागत पवन खेड़ा ने किया। अंत में आभार प्रवीण कुमार खारीवाल ने माना।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
त

ताहिर सिद्दीक़ी

📍 Faizabad

📰 129 Posts👁 48 Readers📊 0.4 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए राजिक फर्शीवाला मांग रहे वोट

म०प्र०: कांग्रेस में अफसर पटेल को मिली प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी

अरविंद कुमार सिंह गोप ने सपा कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण कराया

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 117 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 77 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 65 Views

WA