ग़ज़ल: बिक गया वो शख्स आखिर कौड़ियों के दाम पर
📅 14-10-2024 02:02 PM
👁 1 Readers
💬 0 Comments
🔁 0 Shares
कविता

रात की तारीकियों में रौशनी के नाम परएक दीया मैंने जला कर रख दिया है बाम पर

मेरे अपनों ने मुझे कुछ इस तरह रुस्वा कियामेरा दामन चाक कर डाला रफू के नाम पर

एक दूजे से लिपट कर रो रहे थे वालिदैनलाडले परदेश को जब भी गए थे काम पर

क्या बताऊँ आपको मैं अपने दिल की कैफियतइश्क़ में गुज़री है क्या - क्या इस दिल ए नाकाम पर

खुद को सबसे कीमती होने को था जिसको गुरूरबिक गया वो शख्स आखिर कौड़ियों के दाम पर

पास मेरे जीते जी रौशन कोई आया नहींआज मेला सा लगा है ज़िंदगी की शाम पर

अफरोज रौशन किछौछवी

Comments (0)
Published By
More in this category
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views