ऐ नए साल बता, तुझमें नयापन क्या है

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

ऐ नए साल बता, तुझमें नयापन क्या हैहर तरफ़ ख़ल्क़ ने क्यूँ शोर मचा रक्खा है!

रौशनी दिन की वही, तारों भरी रात वहीआज हमको नज़र आती है हर इक बात वही!

आसमाँ बदला है, अफ़सोस, ना बदली है ज़मींएक हिंदसे का बदलना कोई जिद्दत तो नहीं!

अगले बरसों की तरह होंगे क़रीने तेरेकिसको मालूम नहीं बारह महीने तेरे!

जनवरी, फ़रवरी और मार्च पड़ेगी सर्दीऔर अप्रैल, मई, जून में होगी गर्मी!

तेरा मन दहर में कुछ खोएगा, कुछ पाएगाअपनी मीआद बसर करके चला जाएगा!

तू नया है तो दिखा सुबह नयी, शाम नयीवरना इन आँखों ने देखे हैं नए साल कई

बेसबब देते हैं क्यूँ लोग मुबारकबादेंग़ालिबन भूल गए वक़्त की कड़वी यादें

तेरी आमद से घटी उम्र जहाँ में सब की'फ़ैज़' ने लिक्खी है यह नज़्म निराले ढब की

ख़ल्क़ - दुनिया / जनता / अवामहिंदसे - संख्या / अदद / गणितजिद्दत - अनूठापन / अद्वितीयता / नयापनअगले - पिछले / गुज़रे हुएक़रीने - ढंग / तर्ज़ / शिष्टता / तमीज़ / क्रम / तर्तीब / प्रसंगदहर - काल / समय / वक़्त / युगमीआद - मियाद / समय / काल / वक़्त / निश्चित काल / अवधि / मुद्दतबेसबब - अकारण / बेवजहग़ालिबन - शायद / संभवतः / निश्चित / यक़ीननआमद - आना / आगमनढब - तरीक़ा।

Comments (0)
Published By
More in this category
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views