दरभंगा एयरपोर्ट: सालगिरह पर केक काट खुशी का किया इजहार
<p>दरभंगा एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान शुरू होने की सालगिरह पर सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर हवाई अड्डा विकास समिति के चेयरमैन सह सांसद गोपाल जी ठाकुर ने एयरपोर्ट के अधिकारियों व कर्मियों के साथ केक काटकर खुशी का इजहार किया। सांसद ने कहा कि आज दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिलावासियों के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का दिन है। बीते वर्ष आज ही के दिन मेरे अनुरोध पर तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का ही नतीजा है कि आज देश के छोटे शहर भी हवाई सेवा से जुड़ रहे हैं। सांसद ने कहा कि पूरे देश में उड़ान योजना के तहत दरभंगा एयरपोर्ट देश का सबसे सफलतम एयरपोर्ट है और यह लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस एयरपोर्ट का उपयोग व्यवसाय के लिए भी किया जा रहा है। इसके तहत लीची, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि का भी परिवहन हुआ है। मिथिलावासी अब आसानी से कुछ घंटो की यात्रा कर अपने गंतव्य पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा बीते दिनों बिहार सरकार द्वारा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 78 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए बिहार कैबिनेट से स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। सांसद ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण कवि कोकिल बाबा विद्यापति जी के नाम पर हो इसके लिए भी वे प्रयास कर रहे थे। नामकरण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं दोनों सदनों के सभापति से प्रस्ताव पारित कर मंत्रालय को भेजने का आग्रह किया था। इसके आलोक में बिहार विधानसभा के दोनों सदनों से प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जा चुका है। इस कार्यक्रम में एयरपोर्ट डीजीएम चंद्रा जी, डिप्टी डायरेक्टर सुभाष कुमार, एजीएम सत्येंद्र झा भी थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
20 अगस्त को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा छठा बिहार राज्यस्तरीय पत्रकार महाधिवेशन, संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की सफलता के लिए पत्रकारों ने की बैठक
शिक्षक निर्वाचन की तरह पत्रकार निर्वाचन से एमएलसी बनाने की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाया मांग
अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाला प्रतिरोध मार्च
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
