ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

17 सितंबर 2021: आज की बड़ी खबरें

इन ख़बरों को हमारी आवाज़ बुलेटिन में देखें

📅 17-09-2021 09:22 AM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
बड़ी खबर

https://youtu.be/WEN8uQaWl_w

मध्य यमन में भीषण संघर्ष, 45 की मौत

मध्य यमन में हौती विद्रोहियों और सेना के बीच लड़ाई तेज हो गयी है और ये विद्रोही लगातार सैन्य ठिकानों पर कब्जा करते जा रहे हैं।

चीन में भूकंप से तीन लोगों की मौत, 60 घायल

चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन में लुझोउ शहर के लक्सियन काउंटी में 6.0 तीव्रता वाले आये भूकंप से कम से कम तीन लोगों की मौत तथा 60 अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

तालिबान ने जब्त नगदी, सोना अफगान सेंट्रल बैंक को सौंपा

तालिबान ने जब्त किये करीब 12.3 लाख अमेरिकी डॉलर और सोना देश के केंद्रीय बैंक द अफगानिस्तान बैंक (डीएबी) को सौंपा है।

विश्व में कोरोना से 46.59 लाख लोगों की मौत

विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा और इस बीमारी से अब तक 46.59 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है तथा संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22.63 करोड़ हो गई है।

एक प्रतिशत पर आ गयी सक्रिय मामलों की दर

देश में कोराेना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि से रिकवरी दर बढ़कर 97.64 फीसदी हो गयी है वहीं सक्रिय मामलों की दर अब एक प्रतिशत पर आ गयी है।

काबुल में भारतीय के अपहरण पर तालिबान के साथ भारत संपर्क में

अफगानिस्तान में एक भारतीय नागरिक के अपहरण की खबरों से भारत काफी चिंतित है और तालिबान से संपर्क करने को तैयार है।

पंद्रह पिस्तौल के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ़्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दो हथियार तस्करों को गिरफ़्तार कर उनके पास से 15 पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए हैं।

भूपेन्द्र सरकार में 10 कैबिनेट समेत 24 मंत्रियों ने ली शपथ, 'नो-रिपीट' फार्मूले के तहत एक भी पुराने चेहरे को जगह नहीं

गुजरात में मुख्यमंत्री परिवर्तन के बाद नवगठित भूपेन्द्र पटेल सरकार के मंत्रियों का बहुप्रतीक्षित शपथ ग्रहण समारोह आज यहां राजभवन में आयोजित किया गया जिसमें 10 कैबिनेट स्तर समेत कुल 24 मंत्रियों को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

यूपी पशुपालन विभाग में घोटाले का मामला, तीनों आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

अनिल राय,रूपक राय,संतोष मिश्रा को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत खरिज की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ट्वीट :चुनाव आते मुकदमे वापस लेने का नाटक

किसके आदेश पर किसानों का अपमान किया थायूपी सरकार ने किसानों का अपमान किया थापराली जलाने पर अपराधियों जैसा व्यवहार किया था’किसान का धान-कानूनी और पराली-गैरकानूनी कैसे ?

वाहनों के कानफोड़ू शोर रोकें अधिकारी: हाइकोर्ट

उत्तर प्रदेश में वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम में लचर कारवाई पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अख्तियार किया है।

युपी में आप की सरकार बनने के बाद होगी मुफ्त बिजली की सुविधा: सिसोदिया

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज यहां घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आती है तो दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट तक बिजली का मुफ्त देगी।

इटावा में अंडर पास बना सैलाब,रोडवेज बस समेत कई वाहन फंसे

उत्तर प्रदेश के इटावा में गुरूवार तडके से हो रही जोरदार बरसात के चलते मैनपुरी अंडर पास नदी मे तब्दील हो गया जिसमे 40 यात्रियो से भरी रोडवेज बस समेत कई वाहन फंस गये।

बदायूं‌ मे महिला कांस्टेबिल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश में बदायूं के दातागंज क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात महिला आरक्षी ने गुरूवार को अपने आवास पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Active Editor ★★★★★
S

Shuaib@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1200 Posts👁 1767 Readers📊 1.5 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

हज यात्रा 2025: फॉर्म आवेदन की तारीख 23 सितंबर तक बढ़ी

हज यात्रा के लिए 2026 तक का पासपोर्ट वैलिड होना जरूरी

BSNL के 30 दिन वाले सबसे सस्ते Plan ने बढ़ाई Jio-Airtel की टेंशन! 16 रुपये में मिलते हैं इतने सारे Benefits

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA