भारत ने इंग्लैंड से वसूली लगान, ओवल में भारत की ऐतिहासिक जीत, 157 रनों से हराकर सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
शानदार शुरुआत के बाद धराशाई हुई इंग्लिश टीम
<p>पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी के बाद ताश के पत्तों की तरह बिखरे अंग्रेज</p>
<p>रोहित शर्मा बने मैन ऑफ द मैच</p>
<p>ओवल: 6 Sep 2021// भारत ने चौथे टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ओवल के मैदान पर भारत ने 50 साल बाद जीत दर्ज की है। इससे पहले इस मैदान पर पहली और आखिरी बार भारत ने 1971 में टेस्ट मैच जीता था। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में मेजबान टीम 210 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। टीम की इस ऐतिहासिक जीत में उमेश यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए। बता दें कि भारत की दूसरी पारी 466 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा (127) ने शतक जड़ा। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा (61), शार्दुल ठाकुर (60) और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में क्रिस वोक्स ने तीन जबकि मोईन अली और ओली रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट झटके थे। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 191 रन पर सिमटी थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 99 रनों की बढ़त मिली थी।</p>
<p>https://youtu.be/YoGvduM5bQY</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
CWG 2022: India baged 4th medal, Weightlifter Bindyarani Devi wins silver medal in Women's 55kg final
Cricket's Biggest Rivalries Reignite: India vs. Pakistan Clash at the Cricket World Cup 2023!
From Clive Lloyd to Eoin Morgan: here are the Cricket World Cup winners list
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 66 Views
