ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से लोकप्रिय हुआ दरभंगा एयरपोर्ट, हवाई यात्रा में पटना को पीछे छोड़ा

📅 03-09-2021 07:31 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
बिहार

<p>पटना||बिहार के हवाई यात्रियों के बीच दरभंगा एयरपोर्ट कम समय में ही लोकप्रिय हो गया है। यही वजह है कि दरभंगा एयरपोर्ट ने प्रति विमान औसत बुकिंग में पटना एयरपोर्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। पटना के एक विमान में जहां औसतन 110 से 125 यात्रियों की आवाजाही हो रही है। वहीं दरभंगा में यह औसत 150 के आसपास है। उत्तर बिहार के लोग पटना के बजाय दरभंगा से ही हवाई यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। अभी दरभंगा से 10 जोड़ी विमानों की आवाजाही है। किसी-किसी दिन 12 विमानों की भी आवाजाही होती है। यह हाल तब है जब दरभंगा से मात्र दो विमानन कंपनियों स्पाइस जेट और इंडिगो ने सेवाएं दी हैं। अभी अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, और कोलकाता के लिए दरभंगा के लिये उड़ानें उपलब्ध हैं। इन प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी की वजह से इस शहरों से आने जाने वाले उत्तर बिहार के यात्री पटना नहीं आ रहे हैं, जिसका सीधा असर पटना में विमानों की बुकिंग पर पड़ा है। पटना की बजाय उत्तर बिहार के लोगों को दरभंगा से आने-जाने में समय और पैसा दोनों बच रहा है।ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो एक सितंबर को दरभंगा आने-जाने वाले 10 विमानों में जहां 1440 यात्रियों ने टिकटों की बुकिंग कराई, वहीं पटना एयरपोर्ट पर 66 विमानों में 8755 यात्री आये गये। औसत बुकिंग के हिसाब से पटना से दरभंगा के विमानों में लगभग हर दिन ज्यादा बुकिंग हो रही है।सूबे के छोटे शहरों में एयरपोर्ट के विकास की बढ़ी संभावनाएंदरभंगा एयरपोर्ट ने सूबे के छोटे शहरों में एयरपोर्ट के विकास की संभावनाओं को प्रबल किया है। नागर विमानन मंत्रालय भी दरभंगा एयरपोर्ट की लोकप्रियता से उत्साहित हैं तथा राज्य में अन्य एयरपोर्ट के विकास की दिशा में पहल की है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पूर्णिया हवाई अड्डे के लिये 50 एकड़, रक्सौल में 121 एकड़, मुजफ्फरपुर हवाई अड्डे के लिए 475 एकड़ और दरभंगा में सीएटी अप्रोच लाइट सिस्टम के साथ नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए 78 एकड़ भूमि की आवश्यकता जताई है। साथ ही पटना हवाई अड्डे पर रनवे विस्तार, समानांतर टैक्सी पथ समेत दूसरे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 49.5 एकड़ की मांग की गई है। आने वाले दिनों में गोपालगंज के सबेया एयरपोर्ट और सारण में भी नए हवाई अड्डे की चर्चा तेज हुई है।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Active Editor ★★★★★
S

Shuaib@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1200 Posts👁 1737 Readers📊 1.4 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

20 अगस्त को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा छठा बिहार राज्यस्तरीय पत्रकार महाधिवेशन, संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की सफलता के लिए पत्रकारों ने की बैठक

शिक्षक निर्वाचन की तरह पत्रकार निर्वाचन से एमएलसी बनाने की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाया मांग

अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाला प्रतिरोध मार्च

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA