कोरोना के बाद अब देशभर में बर्ड फ्लू की दहशत

हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 6जनवरी// कोरोना के बाद अब देशभर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की दहशत है. इसको लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया जा चुका है. ये एक ऐसा वायरस है जो सिर्फ पक्षियों के लिए ही नहीं बल्कि इंसानों और जानवरों के लिए भी इतना खतरनाक है कि इससे उनकी मौत तक हो सकती है. लेकिन इससे घबराने की बजाए आपको सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि 48 घंटे के अंदर इसका इलाज मिलना जरूरी है. इसलिए अगर आपको बर्ड फ्लू के लक्षण नजर आएं तो नजरअंदाज न करें, फौरन डॉक्टर को दिखाएं.

1997 में आया था पहला मामलाविशेषज्ञों का मानना है कि H5N1 पहला ऐसा एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है जो इंसानों में फैल सकता है. इसका पहला मामला 1997 में हॉन्ग कॉन्ग में सामने आया था. तब इसे मुर्गियों से जोड़ा गया था, लेकिन अब इसके मामले कौए, कबूतर, मोर, मुर्गी, बतख में भी देखे जा रहे हैं. इस वायरस में लंबे समय तक जीवित रहने की क्षमता होती है.

सामान्य फ्लू जैसे होते हैं लक्षणबर्ड फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं. इस दौरान कफ, डायरिया, बुखार, सांस से जुड़ी दिक्कत, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, नाक बहना और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में इसे सर्दी का असर मानकर नजरअंदाज करने की गलती न करें.

48 घंटे में दवा लेना जरूरीराहत की बात ये है कि बर्ड फ्लू लाइलाज नहीं है. लेकिन लक्षण दिखने के 48 घंटों के अंदर मरीज को इलाज मिलना जरूरी होता है वर्ना स्थिति गंभीर हो सकती है. इलाज के दौरान डॉक्टर एंटीवायरल दवाओं का प्रयोग करते हैं. यदि घर के किसी एक सदस्य में भी इसके लक्षण नजर आएं तो सभी को डॉक्टर की सलाह से दवा दिलवाएं ताकि समस्या आगे न बढ़ सके.

किनको खतरासंक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले लोगों और पक्षी पालन करने वाले लोगों में इसका रिस्क ज्यादा है क्योंकि ये वायरस पक्षियों की लार, मल और आंखों से निकलने वाले पानी से भी फैलता है. साथ ही 10 दिनों तक उसमें जिंदा रहता है. इसके अलावा अगर आप अंडे या नॉनवेज के शौकीन हैं तो इसे अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. अधपका खाने से आप वायरस की चपेट में आ सकते हैं.

ऐसे करें बचाव1- बाहर से आने के बाद हाथों को अच्छी तरह धोने के बाद ही घर का कोई सामान छुएं.2- कुछ भी खाने से पहले अच्छी तरह हाथ साफ करें.3- संभव हो तो अंडे और नॉनवेज से पूरी तरह परहेज करें.4- इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए हरी सब्जियां, मौसमी फल खाएं और प्राणायाम और एक्सरसाइज जरूर करें.

Comments (0)
Published By
More in this category
भारत में 12 हज़ार रुपये से कम के स्मार्टफ़ोन पर रोक???
एनसीआरबी की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच के लिए गोवा पुलिस की टीम आज पहुंचेगी हिसार
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 66 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 63 Views