ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

कुलदीप मिश्रा बने प्रदेश अध्यक्ष (भारतीय किसान यूनियन अवस्थी गुट)

📅 08-07-2022 10:29 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
लखनऊ

<p>लखनऊ!(अबू शहमा अंसारी) मडियांव स्थित प्रदेश कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (अवस्थी संगठन) की बैठक की गयी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परशुराम अवस्थी जी की अध्यक्षता में सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें किसानों से सम्बन्धित कई मुद्दो पर अहम चर्चा हुई एवं इसके साथ नयी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया जिसमें सर्वप्रथम बाराबंकी निवासी कुलदीप मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया और प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा की सहमति से मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परशुराम अवस्थी जी द्वारा श्री कपिल पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्री अनूप मिश्रा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया जिस पर बैठक में आये हुये सभी कार्यकर्तागण नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप मिश्रा का एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री का फूल मालाओं से एवं मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत की कड़ी के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप मिश्रा ने सभी प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज आप सभी का यह जो प्याररूपी दायित्व मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मुुझे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रदान किया गया है। इसके लिये मैं सदैव आप सभी का आभारी रहूँगा एवं प्रदेश में एक नयी साफ सुथरी व बेदाग छवि के ईमानदार किसान साथियों की एक नयी कार्यकारिणी हर जनपद में बनायी जायेगी व प्रदेश के हर ग्राम में सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा किसानों को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान की जायेगी। एवं हमारा यह नवनियुक्त प्रदेश का संगठन हर निचले से निचले पायदान पर खड़े किसानों के हित की बातों को सरकार के मुखिया तक पहुंचाकर उनकी समस्या निराकरण करवाना हमारी प्राथमिकता होगी। प्रदेश में कहीं भी किसानों के साथ कोई भी उत्पीड़न जुल्म या अन्याय होता है उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करवायी जायेगी। किसानो का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही होगा। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कपिल पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री अनूप मिश्रा ने भी बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता साथियों का आभार जताया एवं कहा कि आज यह जो हमें जिम्मेदारी मिली है। इस जिम्मेदारी का मैं पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करूंगा एवं हम सभी मित्र प्रदेश में किसानों के न्याय के लिये नये -नये कठिन से कठिन कदम उठाये जायेगे और समय-समय पर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार से मिलकर किसानों को मजबूत करने का काम किया जायेगा। इस बैठक में मुख्य रूप से दिनेश चैरसिया, विक्रम चैरसिया, अंकुर शुक्ला, रामेन्द्र मिश्रा, रामशंकर मिश्रा एडवोकेट, विवेक मिश्रा, आशु मिश्रा, के0डी0 सिंह, राहुल सिंह सचिन पाण्डेय, शिवा मिश्रा, अनुराग मिश्रा, केदारनाथ अवस्थी, उमेश, सुदीप, मन्नू श्रीवास्तव, तेज प्रताप यादव, आदि सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
अ

अबु शहमा अंसारी

📍 Faizabad

📰 335 Posts👁 10 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ में लेवाना होटल में लगी आग का लिया संज्ञान

विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन को बढ़ाने एवं मजबूत करने हेतु प्रदेश कार्यालय पर हुई मीटिंग

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views