ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

मोदी सरकार ने 43 कम्पनियों का 3 लाख 53 हज़ार 655 करोड़ रु माफ़ किया- संजय सिंह

📅 27-08-2022 11:14 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
लखनऊ

पीएम मोदी जनता पर टैक्स का बोझ लादते हैं, मितरो का क़र्ज़ माफ़ करते हैं- संजय सिंहमोदी सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 30 प्रतिशत से 22 प्रतिशत कर दिया जिसका भुगतान जनता कर रही है- संजय सिंह15 लाख करोड़ का हिसाब दें मोदी वरना गद्दी छोड़ दें- संजय सिंहमोदी के 15 लाख करोड़ घोटाले के खिलाफ आप कार्यकर्ता कल पदयात्रा कर करेंगे विरोध प्रदर्शन-संजय सिंह

लखनऊ: 27 अगस्त

राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल के साथ प्रेस वार्ता की, सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की 28 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 लाख करोड़ के घोटाले को लेकर आप कार्यकर्ता पदयात्रा कर विरोध करेंगे। उन्होनें कहा की सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुँचाने के लिए जनता के साथ विश्वासघात किया है। संजय सिंह ने कहा की इस पदयात्रा में हमारे कार्यकर्ता हाथों में बैनर , पोस्टर तिरंगा आदि लेकर जनता के बीच जायेंगे और उन्हें इस भर्ष्टाचार , महंगाई एवं बेरोज़गारी की स्थिति से जागरूक करेंगे। 15 लाख करोड़ की लूट का खुलासा करते हुए संजय सिंह ने कहा की जनता पर टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने अपने मित्रों के 10 लाख करोड़ रूपये बैंकों से माफ़ करवा दिए और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं को महंगा कर जनता पर बोझ डाल दिया। उन्होनें कहा की इसके अलावा मोदी सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 30 प्रतिशत से 22 प्रतिशत कर दिया जिसका भुगतान जनता कर रही है।

संजय सिंह ने कहा की मोदी सरकार जिस तरह सरकारी सम्पत्तियों को बेच रही है इससे पूंजीपतियों को फायदा पहुँच रहा है और इस घाटे को पूरा करने के लिए जनता के ऊपर अतिरिक्त टैक्स लगाकर उन्हें आर्थिक रूप से कमज़ोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा की कल की मुहीम का उद्देश्य यही रहेगा की 15 लाख करोड़ कहाँ गए ? इसका हिसाब दो वरना गद्दी छोड़ दो। सांसद संजय सिंह ने खुलासा करते हुए कहा की किस तरह से बड़ी संस्थाएं सरकार से सांठ गाँठ कर अपना कर्ज़ा माफ़ करवा रही हैं वो अविश्वसनीय है। उन्होनें कहा की आधुनिक मेटालिक्स लिमिटेड 5371 करोड़ के कर्ज़े में डूबी थी लेकिन 410 करोड़ में इनका समझौता हो गया. अशोक इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड 29524 का कर्ज़ा इन पर था लेकिन 5052 करोड़ रूपये में इनका स्टेलमेंट हो गया। एम् टेक ऑटो लिमिटेड कम्पनी पर 12641 करोड़ का कर्ज़ा था लेकिन इनका सेटेलमेंट 2615 करोड़ रूपये देकर ये भी बरी हो गए, बड़ी संख्या में ऐसी डिफॉल्टर कंपनियों के बारे में बताते हुए संजय सिंह ने कहा की ऐसी कंपनियों का कुल 353655 करोड़ रुपया माफ़ कर दिया गया, क्या ये दुखद और चौंकाने वाले तथ्य नहीं है की आज देश का किसान फसल का दाम न मिलने के कारण आत्महत्या कर रहा है, बेरोज़गार नौकरी न पाने के दुःख में डेप्रेशन में आकर ख़ुदकुशी कर लेता है लेकिन इन लोगों का क्या जो देश का पैसा गबन कर के बैठे हैं और बिना किसी डर के क्यूंकि वो जानते हैं की सरकार उनके साथ है।

संजय सिंह ने कहा की इस तरह दोषी कंपनियों का कर्ज़ा सेटेलमेंट करवाना मुफ्त की रेवड़ी बांटना है जो केंद्र सरकार कर रही है। उन्होनें कहा की केंद्र ने जिस तरह साम्प्रदायिक मसलों में देश को फसाया है वो अत्यंत दुखद है और अफ़सोस की ऐसी निराधार बातों में फंसकर मासूम बच्चों की स्थिति हर दिन खराब होती जा रही है जिसपर किसी का ध्यान नहीं जाता। मिड डे मील के नाम पर बच्चों को नमक रोटी दी जा रही है, क्या यही है विकास ? सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए की कैसे खुद को वो विकास की पार्टी कहते हैं।

संजय सिंह ने कहा की केजरीवाल सरकार की नीतियों की हर तरफ प्रशंसा हो रही इसलिए हम केंद्र सरकार की आँखों में गड़ रहे हैं। ऑपरेशन लोटस पर बात करते हुए उन्होनें कहा की सरकार ने जो दांव शिंदे पर लगाया था वही दांव मनीष सिसोदिया पर लगाया था लेकिन यहाँ केंद्र सरकार नाकाम हो गई। संजय सिंह ने विधायक खरीदना, सरकार गिराना ये इनके पैंतरे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी का कोई सदस्य इनके झांसे में आने वाला नहीं है।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

⭐ Star Reporter ★★★★★
ए

एडवोकेट मिन्हाज सिद्दीक़ी

📍 Faizabad

📰 189 Posts👁 7 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ में लेवाना होटल में लगी आग का लिया संज्ञान

विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन को बढ़ाने एवं मजबूत करने हेतु प्रदेश कार्यालय पर हुई मीटिंग

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA