असहाय लोगों की मदद करना रमज़ान का अहम पैग़ाम
<p>मोतीहारी: 8 अप्रेल</p>
<p>रमजान का मुबारक महीना नेकी और भलाई करने का महीना है ।अपने गुनाहों से तौबा करना और खुदा के आदेशों का पालन करना, गरीबों असहाय व्यक्तियों की सहायता करना, भूखों को खाना खिलाना ही रमज़ान का अहम पैग़ाम है। इबादत करने के साथ-साथ कुरआन की तिलावत करते रहें और 20 रकत तरावीह की नमाज़ अदा करें। उक्त बातें केसरिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अनीसुर रहमान चिश्ती ने जुम्मा के तकरीर के दौरान कहा और मज़ीद बताया कि रमज़ान शरीफ के महिने मे हर नेक काम का सवाब बढ़ा दिया जाता है इस्लिये हमें इस महीने मे ज्यादा से ज्यादा नेक काम करना चाहिए। रोज़ा अल्लाह को राज़ी करने का एक अहम ज़रीया है। रोजा का अर्थ सुबह से शाम तक सिर्फ भूखे-प्यासे रहना नहीं हैl बल्कि अपनी सोच और ख्याल को भी दुरुस्त रखने की ज़रुरत है। रोजा पूरे बदन का होता है, जैसे आंख का रोजा, जुबान का रोजा, कान का रोजा, हाथ का रोजा, पांव का रोजा। जुबान के रोज़े का मतलब यह है कि हम अपने जुबान से गाली गलौज न करें। झूठ न बोलें।ग़लत न सुनें न देखें न सोचें।एक हदीस शरीफ के अनुसार रोजेदार इफ्तार के समय दुआ मांगता है तो उसकी दुआ क़बूल की जाती है। इसलिए इफ्तार के समय हमें दुआ मांगनी चाहिए और रोजेदारों को इफ्तार कराने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। चाहे एक खजूर ही सही, या एक गिलास पानी ही सही, अपनी हैसियत के अनुसार रोजेदारों की सेवा की जाए। ऐसा करने वाले को एक रोज़ा के बराबर (सवाब) नेकियां मिलती है</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
20 अगस्त को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा छठा बिहार राज्यस्तरीय पत्रकार महाधिवेशन, संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की सफलता के लिए पत्रकारों ने की बैठक
शिक्षक निर्वाचन की तरह पत्रकार निर्वाचन से एमएलसी बनाने की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाया मांग
अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाला प्रतिरोध मार्च
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
