इंसाफ नहीं मिला तो छोड़ दूंगी सिवान, साहब की तरह ओसामा को फंसाया जा रहा है। हिना शहाब

📅 07-04-2022 07:19 PM 👁 2 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
बिहार

<p>सिवान। विधान परिषद चुनाव के दौरान चार अप्रैल की संध्या निर्दलीय प्रत्याशी रईस खान के काफिला पर एके 47 से फायरिंग और उनके द्वारा पूर्व दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद गुरुवार को राजद नेता हिना शहाब ने बेटा ओसामा शहाब को बेकसूर बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे जानबूझकर फंसाया गया है। अगर न्याय नहीं मिलता तो मैं सिवान छोड़कर चली जाऊंगी।</p>
<p>राजद नेत्री हिना शहाब ने कहा कि पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा है। असमय मेरे पति मुझे छोड़ कर चले गए और अब मेरे आंचल से मेरे बेटे को छीनने की कोशिश हो रही है। अगर ऐसा होगा तो उनके सामने सिवान को छोड़ने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा। प्रेस वार्ता के दौरान हिना शहाब भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने फायरिंग मामले में बेटे को मुख्य साजिशकर्ता बताए जाने को लेकर जिला प्रशासन सहित सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने आगे कहा कि मेरा बेटा काफी दिनों से सिवान से बाहर है और ऐसे में जानबूझ कर उसे फंसाने की साजिश रची गई है। शहाबुद्दीन की पत्नी और राजद नेत्री हिना शराब का कहना है कि ऐसा करके मेरे घर की राजनीतिक छवि को खराब किया जाए, लेकिन ऐसे मामलों से वह कमजोर नहीं होंगी और मजबूती से साजिश करने वालों का मुकाबला करेंगी।"साहब को भी ऐसे ही फंसाया गया था"हिना शहाब ने कहा कि मेरे पति (शहाबुद्दीन) को भी ऐसे ही फंसाया गया था। मैं 18 साल तक इंतजार करती रही कि साहब आएंगे। लेकिन एक दिन हादसे की खबर आई।गौरतलब है कि सिवान में एमएलसी चुनाव के बाद निर्दलीय उम्मीदवार रईस खान के काफिले पर एके 47 से फायरिंग की बात सामने आई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

🌱 New Reporter ★★★★★
अ

अनीसुर्रह़मान आक़िब चिश्ती

📍 Faizabad

📰 8 Posts👁 8 Readers📊 1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

20 अगस्त को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा छठा बिहार राज्यस्तरीय पत्रकार महाधिवेशन, संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की सफलता के लिए पत्रकारों ने की बैठक

शिक्षक निर्वाचन की तरह पत्रकार निर्वाचन से एमएलसी बनाने की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाया मांग

अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाला प्रतिरोध मार्च

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA