पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी राष्ट्रपति से हुए सम्मानित, बढ़ा जिले का देश में मान
<p>राष्ट्रपति ने कहा कि यह सम्मान देश के अन्य जिलों में विकास की गति तेज करने में होगा अनुकरणीय</p>
<p>मोतिहारी /</p>
<p>नई दिल्ली, विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को जल संरक्षण एवं प्रबंधन क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया है।जिले भर में जल संरक्षण एवं प्रबंधन क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु सम्मानित जिलाधिकारी को उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह के साथ-साथ सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जिले के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है। वहीं इस उपलब्धि से सभी जिलेवासी में हर्ष का माहौल है।बता दें कि मोतिहारी जिले भर में जल संरक्षण एवं प्रबंधन क्षेत्र में लघु जल संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पर्यावरण एवं वन विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, नगर एवं विकास विभाग के समेकित प्रयास से बेहतर कार्य किए गए हैं। वहीं डीएम श्री अशोक के नेतृत्व में535 जल संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।पोखर, आहार पाइन के जीर्णोद्धार के कुल 1636 कार्य लिए गए। नदी जीर्णोद्धार के 3 कार्य लिए गए। प्रत्येक ग्राम में एक तालाब योजना अंतर्गत 315 तालाबो का सौंदर्यीकरण किया गया है। जबकि मोतिहारी की धरोहर मोतीझील में वाटर स्पोर्ट्स की शुरूआत हुई। जबकि290 सरकारी इमारतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग किया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकल के किनारे बड़ी संख्या में सोख्ता बनाये गए। 1632 फार्म पोंड एवं 3 चेक डैम बनाये गए।29 लाख पौधारोपण कराया गया।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
20 अगस्त को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा छठा बिहार राज्यस्तरीय पत्रकार महाधिवेशन, संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की सफलता के लिए पत्रकारों ने की बैठक
शिक्षक निर्वाचन की तरह पत्रकार निर्वाचन से एमएलसी बनाने की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाया मांग
अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाला प्रतिरोध मार्च
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
