हज और उमरा करने वाले ही बन सकेंगे खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक)

📅 05-02-2022 09:56 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
देश की ख़बरें

हज और उमरा करने वाले सरकारी कर्मचारी व अधिकारी ही खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) बन पाएंगे। हज सेवक के चयन के लिए जारी शर्तों में इसका उल्लेख किया गया है। जारी शर्तों में यह भी कहा गया है कि हज सेवक के लिए आवेदन देने वाले कर्मियों की उम्र 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने और अरबी भाषा व इंटरनेट का ज्ञान होना जरूरी है। जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि जो कर्मी इस पात्रता को पूरा नहीं करते हैं, उनका चयन हज सेवक के रूप में नहीं किया जाएगा।

18 तक जमा लिए जाएंगे आवेदन

हज सेवक के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हज सेवक के लिए आवेदन जमा करने के लिए 18 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी निर्धारित तिथि से पहले हर हाल में हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें। 22 फरवरी तक इसकी हार्ड कॉपी हज कमेटी के कार्यालय में जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन जमा नहीं लिया जाएगा। गौरतलब हो कि दो फरवरी से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत की गई है।

200 में एक हज सेवक का होगा चयन

केंद्र की ओर से जारी नियमावली के अनुसार हर दो सौ जायरीनों की देखभाल के लिए एक हज सेवक का चयन करने का प्राविधान किया गया है। यानी 16 सौ जायरीनों की देखभाल का जिम्मा आठ हज सेवकों पर होगा।

सरकार वहन करती है खर्च

खादिमुल हुज्जाज के आने-जाने और खाने-पीने का सारा खर्च सरकार वहन करती है। इसमें आधी राशि केंद्र और शेष राज्य सरकार को देनी पड़ती है।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

👑 Chief Reporter ★★★★★
स

सैय्यद फरह़ान अहमद क़ादरी

📍 Faizabad

📰 515 Posts👁 4 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

भारत में 12 हज़ार रुपये से कम के स्मार्टफ़ोन पर रोक???

एनसीआरबी की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच के लिए गोवा पुलिस की टीम आज पहुंचेगी हिसार

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA