ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

"बल्ली की होटल" में राहत साहब की दावत

📅 12-07-2023 10:24 PM 👁 2 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
लेख

पुराने इंदौर का एक अदबी किस्सा है।वफ़ा नाम की शायरा थी। मुशायरे में बहुत कम शिरकत करती थी लेकिन आकाशवाणी लखनऊ में इनकी आवाज अक्सर सुनाई देती। इनके कई शेर बहुत मकबूल हैं। मुलाहिजा फरमाए

" मैने ये सोच के बोये नहीं ख्वाबों के दरख़्त,कौन जंगल में लगे पेड़ को पानी देगा। "

एक मर्तबा राहत इंदौरी साहब के इसरार पर मुशायरे में हिस्सा लेने के इंदौर तशरीफ लाई । राहत साहब ने तार्रुफ करते हुए बताया कि वफा बेगम बेहतरीन शेर कहती थी अंदाजे बयान ऐसा कि उनके सामने शायरा तो क्या शायर भी फीके पड़ जाए।

उस जमाने में इंदौर में फाईव स्टार होटलें तो थी नहीं और मुशायरे में इतना भारी लिफाफा भी नसीब नहीं होता था कि महंगे होटल में जाया जा सके। इसलिए राहत साहब रेलवे स्टेशन के सामने कल्याण विश्रांति के बाजू मौजूद 'बल्ले की होटल' जा पहुंचे। "बल्ली की होटल" आज भी कायम है।

इंदौर शुरू से खानपान के मामले में आगे है। बल्ली की होटल के गोश्त~बाफले बहुत फेमस थे। इतने लजीज कि खाने वाला उंगलियां तक चाट जाए।

टीन के चद्दरों से बना और उसी से ढका हुआ होटल। कुर्सी~मेज या चारपाई नहीं बल्कि जमीन पर चटाई बिछाकर खाने का इंतजाम था। वहां लोग गोश्त~बाफले निपटाने जाते थे। मालवा और राजस्थान में दाल~बाफले बहुत फेमस है उसी का नानवेज वर्जन है गोश्त~बाफले।

राहत साहब जब उन्हें लेकर होटल पहुंचे तो बल्ली की होटल वाले बल्ले जी को समझाया फिर वफ़ा बेगम से बात कि और बताया कि यहां चटाई पर बैठकर खाने का इंतजाम है मेज कुर्सी या कोई चारपाई नहीं है। क्या आप यहां बैठकर खा पाएगी?

वफ़ा बेगम गर्ल्स इंटर कालेज में इंग्लिश की टीचर थी।राहत साहब से बहुत सीनियर । उन्हेंबेतकुल्लफी हुई।उन्होंने कहा__ अरे राहत !!!

राहत साहब बोल पड़े_ 'मजा आ जायेगा। यकीन मानिए'किसी तरह वो तैयार हो गई।

बल्ली की होटल ठेठ देशी ढाबा था। पानी की बंद बोटलें आम नहीं थी। यहां तक कि पानी के मग और स्टील के जग का भी इंतजाम नहीं था। ट्रक ड्राइवर जो आयल के खाली डिब्बे फेंक देते थे उन्हें धो-धाकर बल्ले भाई ने आधा काट के पानी पीने के बर्तन जैसे बना लिया था। इंदौरी जुगाड थी।

राहत साहब के लाज~लिहाज में वफा बेगम ने जमीन पर बिछी चटाई पर पालकी मारकर गोश्त~बाफले का लुत्फ उठाया । राहत साहब की मेजबानी की तरह उनकी पसंदीदा डिश यानि गोश्त~बाफले भी काबिले तारीफ थे।

उस यादगार दावत के बाद दीगर मकामात पर जब भी वफा बेगम और राहत साहब का आमना~सामना होता। वफा बेगम बोलती__ "राहत तू एक बार मुझे इंदौर और बुला ले। सिर्फ गोश्त~बाफले के लिए बुला ले। मैं मुशायरे के पैसे नहीं लूंगी सिर्फ जमीन पर बैठाकर उसी मोहब्बत से गोश्त~बाफले खिला देना।

देखा दोस्तों!!ऐसी मेजबानी थी राहत इंदौरी की। वफा बेगम ने तमाम उम्र गोश्त~बाफले की दावत को याद रखा।

इंदौर रेलवे स्टेशन के सामने कल्याण विश्रांति गृह के बाजू , फिल्म कॉलोनी रोड़ पर आज भी टीन शेड से बनी ढ़ेरों खानपान की होटलें हैं उन्ही के बीच बल्ली की होटल आज भी राहत साहब जैसे मेजबानों की यादें लिए जिंदा है।

लगता है ऐसे ही किसी मौके या दावत को लेकर राहत इंदौरी साहब ने ये शेर लिखा होगा

बोरिये पे बैठीए , कुल्हड़ में पानी पीजिए ,हम कलंदर है , हमारी मेजबानी और है।

पेशकर्दाजावेद शाह खजराना (लेखक)9340949476

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★
ज

जावेद शाह खजराना

📍 Faizabad

📰 46 Posts👁 8 Readers📊 0.2 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

The value of knowledge

Silence

Altered Connotation of Love in Netizens’ World: Sagas from Shalini Mullick’s 'Stars from the Borderless Sea'

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA