ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

ई शिक्षा कोश ऐप पर ऑनलाइन उपस्थिति बनाने में घंटों शिक्षक रहते हैं परेशान: महजूरल क़ादरी

📅 29-10-2024 05:44 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
बिहार

<p>नवादा(प्रेस विज्ञप्ति) । आज कई महीने बीत जाने के बावजूद ई शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षक उपस्थिति बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं, जिसके कारण शिक्षकों का कीमती समय उपस्थिति दर्ज करने में बर्बाद हो रहा है। कभी लोकेशन ऑन नहीं होता, तो कभी किसी का नाम के आगे तस्वीर किसी दूसरे शिक्षक की दिखाई देती है। पिछले रविवार, 27 अक्टूबर को उर्दू माध्यम स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में काफी परेशानी हुई, लेकिन शिक्षक आईडी से उपस्थिति नहीं बन पाई और यह दिखाया गया कि साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में उर्दू माध्यम स्कूलों के शिक्षक मानसिक तनाव में हैं।उपरोक्त विचारों का इजहार मौलाना मोहम्मद जहानगीर आलम महजूरल क़ादरी अध्यक्ष बिहार राज्य उर्दू टीचर्स एसोसिएशन नवादा ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के किया है। महजूरल क़ादरी ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एस सिधार्थ से अनुरोध किया कि पहले इस ऐप में मौजूद सभी खामियों को दूर किया जाए, उसके बाद ऑनलाइन उपस्थिति बनाने का आदेश जारी किया जाए। जब तक ई शिक्षा कोष ऐप की खामियां दूर नहीं कर ली जाती हैं, तब तक पूर्व की भांति की उपस्थिति रजिस्टर पर ही उपस्थिति बनाने का आदेश जारी किया जाए।क्योंकि ऑनलाइन उपस्थिति बनाने में शिक्षकों का जो घंटों समय बर्बाद होता है, उसका छात्रों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खासकर उर्दू माध्यम स्कूलों के लिए इस ऐप में कुछ ऐसा संशोधन किए जाने चाहिए कि शुक्रवार के दिन, जो उर्दू माध्यम स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश का दिन है, week off दर्ज हो और रविवार के दिन उर्दू माध्यम स्कूलों के शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति आसानी से बन सके। महजूरल क़ादरी ने उम्मीद जताई है कि इन महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपर मुख्य सचिव और शिक्षा मंत्री जरूर ध्यान देंगे और जल्द ही ऐप की सारी खामियां दूर कर ली जाएंगी।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 19 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

20 अगस्त को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा छठा बिहार राज्यस्तरीय पत्रकार महाधिवेशन, संगोष्ठी सह सम्मान समारोह की सफलता के लिए पत्रकारों ने की बैठक

शिक्षक निर्वाचन की तरह पत्रकार निर्वाचन से एमएलसी बनाने की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाया मांग

अररिया के पत्रकार विमल यादव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निकाला प्रतिरोध मार्च

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA