सरफराज खान के भाई मुशीर खान की क्रिकेट करियर पर खतरा, सड़क हादसे में गंभीर चोट
⭕ मुशीर खान को कम से कम 6 हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है, इरानी कप से बाहर होना तय

हैदराबाद: 28 सितंबरटीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मुशीर खान की गर्दन में काफी चोट आई है। यह हादसा तब हुआ जब मुशीर खान अपने पिता नुशाद खान के साथ इरानी कप के लिए कानपुर से लखनऊ जा रहे थे।

हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि फॉर्च्यूनर कार सड़क पर 4 से 5 बार पलट गई, जिसकी वजह से मुशीर और उनके पिता घायल हो गए।

हादसे की वजह से मुशीर खान के कम से कम 6 हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहने की संभावना है। मुशीर खान को क्रिकेट मैदान पर वापस आने में कम से कम 3 महीने भी लग सकते हैं। इस चोट की वजह से मुशीर खान का इरानी कप से बाहर होना तय है, जो अगले महीने शुरू होने वाला है।

सरफराज खान का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखता है। उनका गाँव तहसील सगड़ी के बासूपार में है। यह भी बताया जा रहा है कि मुशीर खान 1 से 5 अक्टूबर तक लखनऊ में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच होने वाले इरानी कप 2024 के मैच से भी बाहर हो गए हैं, लेकिन उनके विकल्प के तौर पर किसी अन्य क्रिकेटर का ऐलान नहीं किया गया है।

मुशीर खान अभी 19 साल के हैं और उन्होंने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई के लिए 2023-24 के रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के खिलाफ शतक बनाई थी और हाल ही में समाप्त हुई दिलीप ट्रॉफी में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।

Comments (0)
Published By
More in this category
CWG 2022: India baged 4th medal, Weightlifter Bindyarani Devi wins silver medal in Women's 55kg final
Cricket's Biggest Rivalries Reignite: India vs. Pakistan Clash at the Cricket World Cup 2023!
From Clive Lloyd to Eoin Morgan: here are the Cricket World Cup winners list
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 66 Views