पंजाब में कई किसान नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट बंद, कहा- यह लोकतंत्र का अपमान
<p>किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बंद होने शुरू हो गए है। इसके चलते संगठन के नेताओं को अपनी आवाज उठाने में अब मुश्किल आने लग गई है। किसानों ने सीधा आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया कंपनियां और सरकार किसानों को अपनी आवाज उठाने के संवैधानिक अधिकार को छीन रही है, जो कि लोकतंत्र का अपमान है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि फेसबुक ने उनका अकाउंट तीसरी बार बंद कर दिया है। जबकि ट्विटर पर भी उनका अकाउंट दूसरी बार बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि वह किसानों के हकों की आवाज को जन जन तक पहुंचाने और अपनी गतिविधियों की सूचनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के इन अकाउंट का उपयोग कर रहे थे। इसी तरह उनके संगठन के आधे दर्जन के करीब अन्य सदस्यों के अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से बार-बार अकाउंट तैयार किए जाते हैं। सुनियोजित राजनीति के तहत बार-बार इन्हें बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने इस संबंध में भारत सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों को भी पत्र भेजे हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर एक व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। परंतु उनकी आवाज को संविधान के उलट दबाने की कोशिश की जा रही हैं, जिस को सहन नहीं किया जाएगा।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
INDIAN AUTHOR DR. JERNAIL SINGH ANAND Nominated as HONORARY MEMBER OF THE ASSOCIATION OF SERBIAN WRITERS
फर्नेस इकाई में हादसा: भट्ठी में उबल रहा लोहा मजदूरों पर गिरा, सात झुलसे, दो गंभीर
हरियाणा हिंसा के लिए डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने यात्रा निकालने वालों को दोषी बताया
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 66 Views
