सोनाली फोगाट की हुई थी हत्या, बाथरूम में ले जाते सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
<p>https://youtu.be/qJ_Xss-E4p4</p>
<p>हरियाणा। हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत पर अहम खुलासा हुआ है. गोवा पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग पिलाया गया था. गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली के पोस्टमार्टम के बाद हमने पूरे मामले की जांच शुरू की है. आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली फोगाट के भाई की शिकायत के बाद हमने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और हमने सभी के बयान लिए और उन जगहों का दौरा किया जहां वे गए थे, आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, पूछताछ में हमने पाया कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती कोई न कोई पदार्थ दिया गया था. गोवा पुलिस के आईजी ओमवीर सिंह ने कहा कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग पिलाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, सुबह 4:30 बजे जब वह कंट्रोल में नहीं थी तो आरोपी उसे शौचालय में ले गया, 2 घंटे तक उन्होंने क्या किया? इसका आरोपियों ने जवाब नहीं दिया, हमने सारे सीसीटीवी फुटेज देखे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आईजी ओमवीर सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें फॉरेंसिक टीम के साथ मौका-ए-वारदात में ले जाया जा रहा है, हमें लगता है कि जो ड्रग उन्हें जबरदस्ती पिलाया गया था, उससे ही उनकी मौत हुई है, उस पार्टी में दो और लड़कियां भी थीं, जिनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है.</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
INDIAN AUTHOR DR. JERNAIL SINGH ANAND Nominated as HONORARY MEMBER OF THE ASSOCIATION OF SERBIAN WRITERS
फर्नेस इकाई में हादसा: भट्ठी में उबल रहा लोहा मजदूरों पर गिरा, सात झुलसे, दो गंभीर
हरियाणा हिंसा के लिए डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने यात्रा निकालने वालों को दोषी बताया
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 117 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 77 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 65 Views
