ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

अजमेर के दर का कुत्ता भी सम्मानजनक है तो फिर वहां का ख़ादिम क्यों नहीं?

📅 18-08-2022 11:43 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
लेख

केरल का एक दीवाना पैदल ही हज करने के लिए जा रहा है। जिसके चर्चे हर ज़बान पर है। इसी दौरान उसका राजाओं के राजा, बादशाहों के बादशाह, हसनी हुसैनी सय्यद, हज़रत सय्यद मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह के दरबारे आली में जाना हुआ। दौराने हाज़िरी जो कुछ हुआ उसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया। शेयर करने वालों में से अधिकांश लोगों ने दिवाने की तरफदारी किया और ख़ादिम को बुरा भला कहा और बेशुमार ख़ादिम को लानत भेजा।

सिक्के के दो पहलू होते हैं लेकिन न जाने क्यों लोग सिर्फ मशहूर होने वाले ही लोगों की तरफदारी कर जाते हैं और दुसरे की धज्जियां उड़ा देते हैं। एक दरगाह का ख़ादिम/ सज्जादानशीन ज़ायरीन का सम्मान करता है और करना भी चाहिए क्योंकि वह एक अल्लाह के वली की दरगाह पर हाज़िर हुआ है। अधिकतर देखा जाता है कि दरगाह के ख़ादिम/ सज्जादानशीन ज़ायरीन के सरों पर हाथ रखकर ढ़ेर सारी दुआएं करते हैं। मैं भी जब कभी अल्लाह के वलियों की दरगाहों पर हाज़िरी देने जाता हूं तो ख़ादिम/ सज्जादानशीन मेरे सर पर हाथ रखकर ढ़ेर सारी दुआएं करते हैं। मुझे उनका यह तरीक़ा बहुत ही उम्दा और अच्छा लगता है। मैं कभी उनके इस काम पर आपत्ति नहीं करता हूं।

अब आते हैं दीवाने और ख़ादिम की घटित कहानी पर। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। दिवाना दुआएं कर रहा था। इसी दौरान एक ख़ादिम ने आदत के मुताबिक़ उसके सर पर हाथ रख दिया और दुआएं देना शुरू करने वाला ही था कि दिवाना भड़क उठा और सब के सामने ख़ादिम के साथ को झिड़क दिया। सवाल यह पैदा होता है कि जब एक कुत्ता भी हमारे लिए सम्मानजनक है तो ख़ादिम का सम्मान होना चाहिए। आप खुद दिल से फैसला करें कि आपको भी कोई झिड़क दे तो आप क्या करेंगे? शायद आपका जवाब यही होगा कि जैसा ख़ादिम ने जवाब दिया था वैसा ही करेंगे।

ख़ादिम पहले हीरोगिरी करता था, हुक्का बार में जाता था या वह अब कैसा है? यह सब अलग बातें हैं लेकिन हमेशा बातें सिक्के के दोनों पहलुओं पर होनी चाहिए। ज़्यादा शोहरत मिल जाए तो रब की मेहरबानियां समझकर ज़मीन पर ही टिके रहना चाहिए आसमान पर उड़ना नहीं चाहिए। आसमान पर उड़ते ही किसी को भी झिड़क देगो और फिर ऐसा ही वाक़िआ पेश आएगा जैसा कि अजमेर शरीफ़ दरगाह में पेश आया था।

ख़ैर! दरगाह कमेटी ने इस पुरी घटना की कड़ी निंदा कर दिया है और सबसे बड़ी बात यह है कि ख़ादिम ने मुआफी भी मांग लिया है और उसने दिवाने के लिए दुआएं भी कर दिया है। हो सकता मेरी इस तहरीर से हर कोई सहमत न हो। फिर भी मुझे अपनी बात रखने का अधिकार तो है ही। मैंने अपनी तहरीर में किसी का नाम जान बुझकर नहीं लिखा है।

दुआ करता हूं कि अल्लाह तआला हम सभी को मक़ामाते मुक़द्दसा का अदब वह एहतराम करने की तौफीक़ अता फरमाए और ऐसी छोटी मोटी बातों को दर गुज़र करने की तौफीक़ अता फरमाए और देश दुनिया में अमन चैन शांति पैदा फरमाए। आमीन

बारगाहे ग़रीब नवाज़ में अक़ीदत के चंद शेर पेश कर रहा हूं…

ग़रीब आए हैं दर पर तेरे ग़रीब नवाज़!करो ग़रीब नवाज़ी मेरे ग़रीब नवाज़!!

तेरे दर की करामत यह बार-हा देखी!ग़रीब आए और हो गए ग़रीब नवाज़!!

मौलाना मोहम्मद सैफुल्लाह ख़ां अस्दक़ीचेयरमैन: ग़ौसे आज़म फाउंडेशन

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 98 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

The value of knowledge

Silence

Altered Connotation of Love in Netizens’ World: Sagas from Shalini Mullick’s 'Stars from the Borderless Sea'

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA