ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

गुजरात के साबरमती जेल में बंद मुजाहिद ए वक्त हजरत उस्मानी साहब क़िब्ला से 5 महीने बाद हुई मुलाकात

📅 23-07-2022 12:28 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
लेख

ये सफ़र ए कूए जानां है यहां क़दम क़दम पर बलाएं हैंजिसे ज़िन्दगी हो प्यारी वो यहीं से लौट जाओ

यह मुलाकात करीब 5 महीने 18 दिन बाद हुई 16 फरवरी को जब ए टी एस ने हमें छोड़ा,तब से गुजरात जाने का इत्तेफाक ही नहीं हुआ केस के सारे मामलात मौलाना शम्स-उल-हुदा साहब आदि देखते रहे। हज़रत के हालात उनके संदेश भी मिलते रहे इस लिए जाना नहीं हो पा रहा था पिछली तारीख पर मौलाना शमसुलहोदा से हजरत ने कहा कि मौलाना अकील को ज़रूर लाऐं अगली तारीख 21 जुलाई थी, इसलिए मैं दो दिन पहले ही दिल्ली से मुंबई आ गया। फिर हम लोग यहां से अहमदाबाद पहुंचे 11 बजे हाईकोर्ट गये सुनवाई हुई आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी गई। उसके बाद हम उस्मानी साहब से मिलने जेल गए। जब हज़रत सामने आए वो स्थिति बयान नहीं की जा सकती। उनके चेहरे पर कमज़ोरी के संकेत ज़रूर थे, लेकिन उनकी आवाज़ में कोई कपकपाहट नहीं थी। चेहरा पहले की तरह तर व ताज़ा था।उसी स्वर में कहा, मिशन की स्थिति क्या है, बताया गया, फिर जेब से एक पर्ची निकाली और जल्दी जल्दी बोले यह काम करना है।जब हम लोग अलग होने लगे तो हज़रत ने एक शेर पढ़ा

हट कर चलें वो हम से जिन्हें सर अज़ीज़ होहम सर फिरों के साथ कोई सर फिरा चले

अज़ीज़ दोस्तोइस मुलाकात का जिक्र इसलिए जरूरी था ताकि हम सब अपने उस मुहसिन की कुर्बानी को जान सकें जिसने नामूस ए मुस्तफा की हिफाजत के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाया हुआ है। मिशन को हर चीज से पहले रख दिया। आपको बता दें कि उस्मानी साहब का 12/15 साल का एक बेटा और 9/10 साल की बेटी भी है लेकिन अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि इस मुजाहिद ने मिशन से पहले कभी परिवार के बारे में पूछा हो।अज़ीज़ दोस्तोउस्मानी साहिब क़िबला हफ़ीज़ुल्लाह द्वारा दिखाए गए साहस और बहादुरी के ऐसे उदाहरण मिलना बहुत मुश्किल है, इसलिए हम सभी के लिए यह आवश्यक है कि अगर हम उनके साथ नहीं चल सकते,तो कम से कम उनके साथ होने का एहसास तो दिला ही सकते हैंअंत में, मैं यह भी स्पष्ट कर दूं कि तहरीक फ़ोरो इस्लाम का किसी भी प्रकार की हिंसा या अवैध गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है, हां हम अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए, हमने हर ज़ुल्म का विरोध किया है और अंत तक ऐसा करते रहेंगे। चाहे ये ज्यादती सरकार करे या आम नागरिक।

अक़ील अहमद फैज़ी9473962637

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 132 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

The value of knowledge

Silence

Altered Connotation of Love in Netizens’ World: Sagas from Shalini Mullick’s 'Stars from the Borderless Sea'

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA