ताज़ा खबर
• ख़्वाजा अलफ़ैज़ ग्रुप द्वारा 16 जोड़ों की होगी इज्तेमाई शादी 8 दिसम्बर को• न्यू बाल उत्थान संस्था के सदस्यों द्वारा सांता बनकर बच्चे एवं बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान• सदका-ए-जारीया है वृक्ष रोपण: मौलाना रमजान अमजदी• गोंडा: बुज़ुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या• मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन कामिल मिस्बाही को जामिया का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया• सहजनवा: अचानक पलट गई स्कूल की बस, 25 से 30 बच्चे थे सवार• यूपी में आज से 3 दिनों तक बारिश की चेतावनी• तेज़ रफ़्तार कार ने मार टक्कर, एक की मौत, दो घायल• गोरखपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री डा० संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट से समन, तीन दिन में हाजिर होने का निर्देश• ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

यूपी: दलित किशोर की चारपाई के नीचे लगाया गया बम, धमाके से उड़े ‘चिथड़े’, इलाज के दौरान मौत

📅 30-06-2022 08:16 AM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
लखनऊ

लखनऊ। हरिद्वार में मजदूरी कर परिजनों का पेट पालने वाले दलित किशोर के चारपाई के नीचे बम लगा कर उसके चिथड़े उड़ा दिये गए। घायल किशोर को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यूपी में लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र माल इलाके के गोपरामऊ पंचायत के रानियामऊ में दलित किसान मेवालाल रावत (38) अपनी पत्नी सावित्री (35) के साथ रहते हैं। मेवालाल के परिवार में तीन छोटे बच्चे और एक बेटा शिव कुमार रावत (18) हैं। मेवालाल का शरीर कमजोर होने के कारण वह कुछ भी कर पाने में असमर्थ हैं। उनका बड़ा बेटा हरिद्वार में लगभग डेढ़ साल से मजदूरी कर पूरे परिवार का पेट पाल रहा था। 22 जून को दोपहर 12 बजे शिव कुमार हरिद्वार से लौटा था। देर रात खाना खाने के लिए उसने घर के बाहर ही चारपाई लगा ली और सो रहा था। पिता मेवालाल ने बताया, “रात लगभग 12 बजकर 55 मिंनट पर तेज धमाके की आवाज ने नींद खोल दी। मैंने जब घर के बाहर आकर देखा तो पूरे इलाके में धुएं के कारण कुछ दिख नहीं रह था। छप्पर सुलग रहा था। मैं घर के बाहर चारपाई पर सोए बेटे को उस धुएं में ही ढूढ़ने लगा। मेरा बेटा खून से सना हुआ चारपाई से 10 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था। हम उसे माल सीएचसी ले गए। डाक्टरो ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाने के लिए कहा।”

माल सीएचसी के डॉक्टरों ने प्रारम्भिक उपचार के बाद शिव कुमार को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बॉडी को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल पर मिले स्टील के टुकड़े, पुलिस ने बताया सुतली बम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, घटनास्थल पर धमाके के बाद स्टील के टुकड़े, बजरी, बारूद और घड़ी के सेल पड़े हुए थे। जबकि पुलिस का कहना था यह एक मामूली सुतली बम था।

जमीनी विवाद को लेकर किया जानलेवा हमला!

मेवालाल रावत ने बताया कि, उनका गांव के ही ठाकुर जाति के तेज बहादुर सिंह और दीपू सिंह से विवाद चल रहा था। तेज बहादुर सिंह ने गांव के अर्जुनसिंह से जमीन खरीदी थी। लेकिन चेक बाउंस होने के कारण दाखिल खारिज पर रोक लग गई। मेवालाल अर्जुनसिंह के घर चौकीदारी करता है, जिसके कारण तेज बहादुर सिंह को समस्या हो रही थी।

घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

यह घटना 22/23 की रात हुई थी। परिजनों का आरोप है कि, पुलिस आरोपियों को बचा रही है। घटना के पांच दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं इस मामले में थानेदार का कहना है कि, टीम बनाकर लगातार दबिश दी जा रही है।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

📰 Editor ★★★★★
H

Hindi@Hamariaawaz

📍 Faizabad

📰 1048 Posts👁 20 Readers📊 0 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना

मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ में लेवाना होटल में लगी आग का लिया संज्ञान

विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन को बढ़ाने एवं मजबूत करने हेतु प्रदेश कार्यालय पर हुई मीटिंग

Most Popular Posts

गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु

👁 168 Views

मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा

👁 116 Views

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन

👁 76 Views

ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति

👁 67 Views

रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप

👁 64 Views

WA