काला बाज़ारी की रोक थाम हो

वैश्विक संकट बन चुके कोरोना वायरस ने जिस प्रकार से तबाही मचा रखा है वह अविश्वसनीय है

इसके प्रकोप से पूरी दुनिया डरी और सहमी हुई दिख रही है क्योंकि अभी तक कोरोना असाघ्य है

उसकी औषघि अभी तक नही बन पायी है।

ऐसी गंभीर परिस्थिति में, सावधानी और सतर्कता ही एकमात्र इलाज है।

उसी सतर्कता के चलते पुरे देश मे ऐतिहासिक लाकड़ाउन (पूर्ण बंदी) की घोषणा की गई है, जिस मे घरों से बाहर निकलना सख्त मना है, कुछ जगहों पर यह भी देखा गया कि प्रशासन ने चेतावनी हेतु लाठी चार्ज भी कीया।

ऐसे में देश का गरीब और मजदूर वर्ग सब से ज्यादा परेशान है क्युंकि वह रोजाना काम करता है फिर उसके घर का चूल्हा जलता है। अब चूंकि 21 दिनो की बन्दी है, ऐसे में गरीब व्रग कुछ दिनों बाद भूख से पीड़ित होकर मरने लगेगा। ऊपर से ऐसी परिस्थितियों में दुकानदारों की मानवता भी बिल्कुल मर जाती है, वह हर छोटे बड़े सामान का दुने से भी अघिक दाम लेने लगते हैं। जिससे गरीबों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है, अतः इससे निपटने के लिए सरकार को ही कड़े कदम उठाने होंगे, ताकि कालाबाजारी को रोका जा सके और देश का गरीब भुखमरी का शिकार न हों।

#CoronaVirus

#BlackMarketing

#COVID19

Comments (0)
Published By
More in this category
भारत में 12 हज़ार रुपये से कम के स्मार्टफ़ोन पर रोक???
एनसीआरबी की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच के लिए गोवा पुलिस की टीम आज पहुंचेगी हिसार
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views