लखनऊ में बढ़ते अपराधों पर यूपी डीजीपी ने दिखाई नाराजगी, अफसरों संग दो घंटे चली समीक्षा बैठक
<p>लखनऊ :हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 7जनवरी// राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिनों में हुई दो गैंगवार और लगातार बढ़ते अपराधों पर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने नाराजगी दिखाई है। उन्होंने गुरुवार को लखनऊ में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की और विभूतिखंड के अजीत सिंह हत्याकांड में जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया।</p>
<p>बैठक में लखनऊ पुलिस कमिश्नर के साथ, ज्वाइंट सीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी, ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर नवीन अरोड़ा भी शामिल हुए।</p>
<p>बैठक में ठाकुरगंज में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, विभूति खंड में रिटायर्ड अधिकारी के घर डकैती, विकास नगर में बद्री सर्राफ के मालिक पर फायरिंग की घटनाओं पर डीजीपी ने अफसरों से जवाब-तलब किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों को हटाने के आदेश दिए</p>
Comments (0)
Published By
More in this category
ब्रेकिंग न्यूज़: अग्नि कांड के बाद अब ध्वस्त होगा होटल लेवाना
मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ में लेवाना होटल में लगी आग का लिया संज्ञान
विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन को बढ़ाने एवं मजबूत करने हेतु प्रदेश कार्यालय पर हुई मीटिंग
Most Popular Posts
गोला ब्लॉक के कोहड़ी ग्रामसभा मे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सीख रहे बालक की मृत्यु
👁 168 Views
मऊ जनपद में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याे की होगी समीक्षा
👁 116 Views
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, COVID-19 वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त होगी: डॉ हर्षवर्धन
👁 76 Views
ओडिशा में आज से सिनेमा घर खोलने की मिली अनुमति
👁 67 Views
रूस के गेदज़ुख मे 5.1 तीव्रता का भुकंप
👁 64 Views
